1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एंटिगा टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर- 203/6, पंत और जडेजा क्रीज पर

एंटिगा टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर- 203/6, पंत और जडेजा क्रीज पर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2019 06:57 am IST,  Updated : Aug 23, 2019 09:08 am IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं।

एंटिगा टेस्ट: पहले दिन...- India TV Hindi
एंटिगा टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म तक भारत का स्कोर- 203/6, पंत और जडेजा क्रीज पर Image Source : BCCI/TWITTER

एंटिगा| अजिंक्य रहाणे (81) के करियर के 18वें अर्धशतक की मदद से भारत ने यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 203 रन बना लिए। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 41 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 20 और रवींद्र जडेजा तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 14 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच तक 68 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लंच के बाद चायकाल तक उसका स्कोर चार विकेट पर 134 रन था। चायकाल के बाद अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की उपयोगी पारी ने भारत को 200 रनों तक पहुंचने में मदद की।

रहाणे ने 163 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान अपने करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया। रहाणे शुरुआत में 30 गेंदों पर केवल एक रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन लगातार विकेट गिरने के बाद उन्होंने भारत को कुछ स्थिरता प्रदान की।

रहाणे ने पहले तो लोकेश राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 68 और फिर हनुमा विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रहाणे के अलावा राहुल ने 97 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 44, विहारी ने 56 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने पांच, चेतेश्वर पुजारा ने दो और कप्तान विराट कोहली ने दो रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच ने तीन, शेनन गेब्रियल ने दो और रोस्टन चेज ने अब तक एक विकेट लिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल