1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Aus vs NZ: डेब्यू मैच में चोटिल होकर न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन

Aus vs NZ: डेब्यू मैच में चोटिल होकर न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2019 02:26 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 02:30 pm IST

टेस्ट में में पदार्पण करने वाले फर्ग्यूसन पहले दिन सिर्फ 11 ओवर की गेंदबाजी कर सके थे। इसी दिन उनकी पिंडली में चोट लगी थी।

Lockie Ferguson- India TV Hindi
Lockie Ferguson Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ| दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टेस्ट में दाईं पिंडली में चोट लग गई थी। पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले मैच से टेस्ट में में पदार्पण करने वाले फर्ग्यूसन पहले दिन सिर्फ 11 ओवर की गेंदबाजी कर सके थे। इसी दिन उनकी पिंडली में चोट लगी थी। इसी कारण वह मैच से बाहर हो गए थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को ट्वीट किया, "लॉकी फर्ग्यूसन आस्ट्रेलिया से घर वापस लौट रहे हैं क्योंकि उन्हें पहले टेस्ट मैच में दाईं पिंडली में चोट लग गई है। इस चोट के चार से छह सप्ताह में ठीक होने की उम्मीद है।"

बोर्ड ने बताया कि वह जल्द ही उनके विकल्प का ऐलान करेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट बॉक्सिंग डे से शुरू हो रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल