1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs PAK: कोच जस्टिन लैंगर ने दिेए संकेत, दूसरे टेस्ट में बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

AUS vs PAK: कोच जस्टिन लैंगर ने दिेए संकेत, दूसरे टेस्ट में बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

 Edited By: IANS
 Published : Nov 27, 2019 10:33 pm IST,  Updated : Nov 27, 2019 10:33 pm IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिए हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे।

australia vs pakistan, aus vs pak, australia vs pakistan pink ball test, aus vs pak day night test, - India TV Hindi
Australia cricket team Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम शुक्रवार से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच पारी और पांच रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने बुधवार को लैंगर के हवाले से कहा, "सभी खिलाड़ियों ने ब्रिस्बेन में अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने चार दिनों के अंदर ही मैच खत्म कर दिया।"

उन्होंने कहा, "हमने अभी तक विकेट नहीं देखा है। लेकिन मुझे लगता है कि हम संभवत: उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे।"

गाबा मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने ज्यादा रन नहीं बनाए थे। हेड अब दूसरे टेस्ट मैच में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे।

कोच ने कहा, "अक्सर वह मुश्किल समय पर बल्लेबाजी करने आते हैं। वह अच्छा खेले, लेकिन दुर्भाग्यवश लेग साइड में आउट हो गए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल