1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: टीम इंडिया से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने तोड़े टीवी सेट, कंप्यूटर और लैपटॉप

VIDEO: टीम इंडिया से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने तोड़े टीवी सेट, कंप्यूटर और लैपटॉप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2017 08:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 10:08 pm IST

टीम इंडिया से सीरीज हारने का ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। यह झटका ऐसा है कि अब पाकिस्तान की तरह ऑस्ट्रेलिया के लोग भी टीवी सेट तोड़ने लगे हैं।

Australia cricketers- India TV Hindi
Australia cricketers

नई दिल्ली: टीम इंडिया से सीरीज हारने का ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। यह झटका ऐसा है कि अब पाकिस्तान की तरह ऑस्ट्रेलिया के लोग भी टीवी सेट तोड़ने लगे हैं। टीवी सेट तोड़नेवाले ऑस्ट्रेलिया के कोई आम क्रिकेट प्रशंसक नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जॉन्स और ब्रैड हॉग हैं। जिस जगह डीन जोन्स और ब्रैड हॉग अपनी टीम की हार पर भड़ास निकाल रहे हैं वो जगह इंदौर का एक कैफे हाउस है। मजेदार बात यह है कि यह कैफे लोगों को अपनी भड़ास निकालने की पूरी छूट देता है। कैफे में टीवी, कंप्यूटर जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे जाते हैं ताकि लोग उन्हें तोड़कर अपने गुस्से पर काबू पा सकें। टीम इंडिया के हाथों ऑस्ट्रेलिया और तभी हार के बाद  अपने गुस्से को निकालने के लिए डीन जोंस भी कुछ इस तरह इस कॉफी हाउस का सहारा लेना पड़ा...और अपनी टीम के हार का गम टीवी, लैपटॉप और कंप्यूटर तोड़कर निकालना पड़ा।

देखें वीडियो:-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल