1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs NZ, 2nd T20I : बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की रोमांचक जीत, सीरीज मे बनाई 2-0 की बढ़त

BAN vs NZ, 2nd T20I : बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की रोमांचक जीत, सीरीज मे बनाई 2-0 की बढ़त

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 03, 2021 07:22 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 07:22 pm IST

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन ही बना सका।

BAN vs NZ, 2nd T20I, Bangladesh, New Zealand, cricket, Sports  - India TV Hindi
 Bangladesh vs New Zealand Image Source : TWITTER/@BLACKCAPS

पांच टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन ही बना सका।

वहीं यह पहली बार है जब बांग्लादेश की टीम एक कैलेंडर ईयर में 8 टी-20 मैच जीते हैं।

यह भी पढ़ें- SL vs SA : श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 14 रनों से हराया, सीरीज बनाई 1-0 की बढ़त

 

बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी में टीम को नईम और लिटन दास ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों 59 रन जोड़े। नईम टीम के लिए 39 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए जबकि लिटन ने 33 रनो की पारी खेली।

इसके अलावा शाकिब अल हसन ने 12 और महमुदुल्ला ने 37 रन बनाए जबकि अफिफ हुसैन ने 3 और नुरुल हसन ने 13 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार ने हाई जंप में अपने नाम किया सिल्वर मेडल, पीएम ने दी बधाई

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत निराशाजनक रहा। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। हालांकि टॉम लाथम ने जरूर 65 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम के लिए जीत नहीं दिला सके।

टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 5 सितंबर को शेरे बंगाल नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल