1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने घरेलू क्रिकेटरों पर की 'पैसों की बारिश', मैच फीस में किया इतना इजाफा

BCCI ने घरेलू क्रिकेटरों पर की 'पैसों की बारिश', मैच फीस में किया इतना इजाफा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 20, 2021 05:15 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 05:15 pm IST

बीसीसीआई शीर्ष परिषद की बैठक में शामिल हुए शाह ने यह भी कहा कि 2019/20 सीजन में खेलने वाले क्रिकेटरों को 2020/21 सीजन में कटौती के लिए अतिरिक्त 50 प्रतिशत शुल्क मिलेगा।

BCCI 'rains money' on domestic cricketers, increased match fees so much- India TV Hindi
BCCI 'rains money' on domestic cricketers, increased match fees so much Image Source : PTI

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस में इजाफा किया। बोर्ड के सचिव जय शाह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। बीसीसीआई शीर्ष परिषद की बैठक में शामिल हुए शाह ने यह भी कहा कि 2019/20 सीजन में खेलने वाले क्रिकेटरों को 2020/21 सीजन में कटौती के लिए अतिरिक्त 50 प्रतिशत शुल्क मिलेगा।

WI vs SA : रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को दी मात

शाह ने ट्वीट कर कहा, "मुझे घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस में इजाफा कर खुशी हो रही है। सीनियरों (40 मैचों के ऊपर) को 60000 रूपये, अंडर-23 को 25000 हजार रूपये और अंडर-19 को 20000 रूपये मिलेंगे।"

IPL 2021 KKR vs RCB Toss: विराट कोहली टॉस के मामले में इयोन मॉर्गन से रहे हैं ज्यादा लकी, देखें आंकड़े

अब तक सीनियर पुरुष घरेलू क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में हर मैच प्रतिदिन से 35,000 रुपये कमाते थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए, उन्हें प्रति मैच 17,500 रुपये का भुगतान किया जाता था।

केन विलियमसन को है उम्मीद, अचानक पाकिस्तान दौरा रद्द करने से न्यूजीलैंड पर नहीं पड़ना चाहिए इसका असर

शाह ने कहा, "2019/20 घरेलू सीजन में भाग लेने वाले क्रिकेटरों को कोविड -19 स्थिति के कारण 2020/21 सीजन के नुकसान के मुआवजे के रूप में 50 फीसदी अतिरिक्त मैच शुल्क मिलेगा।"

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन 20 अक्टूबर से 12 नवंबर तक होगा जबकि पिछले सीजन में रद्द हुई रणजी ट्रॉफी का आयोजन 16 नवंबर से 19 फरवरी और विजय हजारे ट्रॉफी की शुरूआत 23 फरवरी से 26 मार्च 2022 तक होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल