1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे वनडे में कोहली-रोहित के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड

तीसरे वनडे में कोहली-रोहित के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 14, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 04:00 pm IST

कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की नजर वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में एक नया रिकॉर्ड बनाने पर होगी।

तीसरे वनडे में...- India TV Hindi
तीसरे वनडे में कोहली-रोहित के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड Image Source : GETTY IMAGES

पोर्ट ऑफ स्पेन| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की नजर वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में एक नया रिकॉर्ड बनाने पर होगी।

कोहली-शर्मा की जोड़ी को वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1,000 रनों की साझेदारी करने के लिए केवल 27 रनों की जरूरत है। अगर कोहली-शर्मा को यह रिकॉर्ड बनाने में सफलता मिली तो वे वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन जाएगी।

इस बीच, चाइनामैन कुलदीप यादव भी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनना चाहेंगे। 24 वर्षीय गेंदबाज ने 53 वनडे मैचों में कुल 96 विकेट लिए हैं। अगर कुलदीप चार विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। शमी ने 56 वनडे मैच में कुल 100 विकेट चटकाए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल