Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: देखिए श्रीलंकाई बल्लेबाज ने विकेट के पीछे जाकर खेला अजीबो-गरीब शॉट, जमकर उड़ रहा मजाक

VIDEO: देखिए श्रीलंकाई बल्लेबाज ने विकेट के पीछे जाकर खेला अजीबो-गरीब शॉट, जमकर उड़ रहा मजाक

Written by: India TV Sports Desk
Published : Nov 22, 2017 01:52 pm IST, Updated : Nov 22, 2017 01:54 pm IST

श्रीलंकाई बल्लेबाज चमारा सिल्वा ने एक ऐसा अजीबो-गरीब शॉट खेला जो आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। जिसके चलते उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

chamara silva attempted to play one of the most bizarre...- India TV Hindi
chamara silva attempted to play one of the most bizarre shots ever seen in the game of cricket

नई दिल्ली: मौजूदा समय कई क्रिकेट खिलाड़ी अपने यूनिक शाट्स की वजह से अपनी अलग पहचान रखते हैं। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट फैंस को बेहद पसंद आता है, तो वहीं श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने दिल स्कूप शॉट इजाद किया है। जाहिर है ये शाट्स बल्लेबाज की पहचान बन जाते हैं। इस कड़ी में श्रीलंका बल्लेबाज चमारा सिल्वा ने भी एक ऐसा ही शॉट खेलने की कोशिश की, जो उनसे पहले शायद की किसी ने ट्राई किया हो।

श्रीलंकाई बल्लेबाज चमारा सिल्वा ने एक ऐसा अजीबो-गरीब शॉट खेला जो आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। जिसके चलते उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल घरेलू मैच के दौरान चमारा सिल्वा अनोखा शॉट खेला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया।

एमएएस यूनीशेला और तीजे लंका के बीच मैच खेला जा रहा था। सिल्वा बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन तभी अचान से वो शॉट खेलने के लिए विकेट के पीछे चले गए। बॉल बल्ले तक आने से पहले ही स्टंप पर टकरा गई और वो बोल्ड हो गए। लिहाजा नया शॉट ट्राई करके उसे अपना ट्रेडमार्क शॉट बनाने की कोशिश में सिल्वा अपना ही मजाक बना बैठे।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement