1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलंबो टेस्ट: थिरिमाने, संदकाना की टीम में वापसी

कोलंबो टेस्ट: थिरिमाने, संदकाना की टीम में वापसी

 Edited By: IANS
 Published : Aug 01, 2017 07:26 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 07:27 pm IST

लाहिरू थिरिमाने की श्रीलंका टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्हें भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया है।

lahiru thirimanne - India TV Hindi
lahiru thirimanne

कोलंबो: लाहिरू थिरिमाने की श्रीलंका टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्हें भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया है। वहीं स्पिन गेंदबाज लक्षण संदकाना को भी टीम में चुना गया है। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को पीठ में चोट के कारण टीम में जगह नहीं मिली है। 

थिरिमाने को असेला गुणारत्ने की जगह टीम में शमिल किया गया है। गुणारत्ने को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही अंगूठे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

इस मैच में निमोनिया के कारण पहला मैच न खेले कप्तान दिनेश चंडीमल की भी वापसी हो रही है। 

दूसरा टेस्ट मैच कोलंबों में तीन से सात अगस्त के बीच खेला जाएगा। 

टीम : दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दीमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दानुष्का गुनाथिलका, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नाडो, नुवान प्रदीप, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मलिन्दा पुष्पककुमार, लक्षण संदनकान, लाहिरू थिरिमाने। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल