1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान सुपर लीग में बढ़े कोरोना के मामले, बोर्ड ने कहा नहीं पड़ेगा टूर्नामेंट पर असर

पाकिस्तान सुपर लीग में बढ़े कोरोना के मामले, बोर्ड ने कहा नहीं पड़ेगा टूर्नामेंट पर असर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2021 07:41 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 08:05 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग में दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

Corona cases increased in Pakistan Super League, the board said that the tournament will not be affe- India TV Hindi
Corona cases increased in Pakistan Super League, the board said that the tournament will not be affected   Image Source : TWITTER/@ISBUNITED

कराची। पाकिस्तान सुपर लीग में दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि टूर्नामेंट पर इसका कोई असर नहीं होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया निदेशक सामी बर्नी ने संक्रमित पाये गए तीन व्यक्तियों के नाम नहीं बताये। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : अजिंक्य रहाणे ने दिया अहमदाबाद पिच के आलोचकों को करारा जवाब

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर फवाद अहमद पॉजिटिव पाये गए थे जो पृथकवास पर हैं। 

बर्नी ने नेशनल स्टेडियम पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है।’’ 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : लेफ्ट आर्म स्पिनरों के खिलाफ एक बार फिर फंसते नजर आ रहे हैं चेतेश्वर पुजारा

उन्होंने बताया कि एक क्रिकेटर इस्लामाबाद युनाइटेड टीम का है जिसके खिलाड़ी फवाद अहमद को पहले ही पॉजिटिव पाया गया है। 

ये भी पढ़ें - विंडीज के लिए खेलने को कभी मना नहीं करेंगे क्रिस गेल, कहा इस देश के लिए ही धड़कता है दिल

पीसीबी अधिकारी ने यह भी कहा कि एक और टीम के जांच नतीजे अभी आने बाकी है। 

उन्होंने कहा,‘‘टीम मालिकों के साथ वर्चुअल बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल और बायो बबल संबंधी दिशा निर्देशों का और कड़ाई से पालन करने के मुताल्ल्लिक बात की गई।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल