1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नस्लवाद के आरोपों से छुटकारा पाने के शुरू की यह खास योजना

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नस्लवाद के आरोपों से छुटकारा पाने के शुरू की यह खास योजना

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2020 01:59 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 01:59 pm IST

एनगिडी के बीएलएम के समर्थन के बाद मखाया एनटीनी सहित 30 पूर्व खिलाड़ियों ने अपने खेल के दिनों में नस्लवाद के आरोप लगाये। 

Cricket South Africa, racism, racism in sports, racism in cricket- India TV Hindi
Cricket South Africa Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (बीएलएम) वैश्विक आंदोलन को अपना समर्थन देने के बाद खेल में कथित नस्लवाद को दूर करने की योजना की घोषणा की हैं। एनगिडी के बीएलएम के समर्थन के बाद मखाया एनटीनी सहित 30 पूर्व खिलाड़ियों ने अपने खेल के दिनों में नस्लवाद के आरोप लगाये। 

पिछले साल संन्यास लेने वाले दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने भी इस मुद्दे को उठाने के लिए एनगिडी का समर्थन किया था। सीएसए ने शुक्रवार को एक बयान में ‘क्रिकेट फॉर सोशल जस्टिस एंड नेशन बिल्डिंग (एसजेएन)’ नाम की परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के आक्रोश के अलावा व्यापक हितधारक समूहों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।’’ 

सीएसए एक ‘परिवर्तन लोकपाल’ स्थापित करेगा, जिसके मूल उद्देश्य स्वतंत्र शिकायत प्रणाली के प्रबंधन के साथ-साथ क्रिकेट खिलाड़ियों, प्रशंसकों और राष्ट्र को एकजुट करने की प्रक्रिया की देखरेख करना शामिल होगा। 

सीएसए बोर्ड के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने कहा, ‘‘ हमें खेद हैं कि हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों को भावनात्मक तौर मुश्किल समय से गुजरना पड़ा। हमारे नए लोकतंत्र में नस्लवाद की जगह नहीं हैं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ एसजेएन अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसका मकसद रंगभेद की नस्लीय भेदभाव से क्रिकेट को छुटकारा दिलाना है। सभी हितधारकों के लिये क्रिकेट की भविष्य की स्थिरता के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण परियोजना है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल