1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीडीसी टी10 लीग से श्रीलंका में बहाल होगा क्रिकेट, देश के बड़े क्रिकेटर लेंगे हिस्सा

पीडीसी टी10 लीग से श्रीलंका में बहाल होगा क्रिकेट, देश के बड़े क्रिकेटर लेंगे हिस्सा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2020 05:30 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 05:30 pm IST

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अजंता मेंडिस, चमारा सिल्वा, नुआन कुलशेखरा, असेला गुणरत्ना, धम्मिका प्रसाद, सचित्रा सेनानायके, चमरा कापूगेदारा, तिलन तुषारा मिरांडो और इशारा अमेरासिंघे शामिल हैं। 

Sri lanka, cricket, india, covid-19, corona virus- India TV Hindi
Sri lanka cricket Image Source : TWITTER: @OFFICIALSLC

कोरोना वायरस के प्रभाव के कम होने के बाद 25 जून से शुरू होने वाले 12 दिवसीय टूर्नामेंट पीडीसी टी10 लीग से श्रीलंका में क्रिकेट बहाल होगा जिसमें देश के कुछ शीर्ष क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार भाग लेने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है जिनके बीच ऐतिहासिक और विश्व धरोहर स्थल अनुराधापुरा में कुल 46 मैच खेले जायेंगे। 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अजंता मेंडिस, चमारा सिल्वा, नुआन कुलशेखरा, असेला गुणरत्ना, धम्मिका प्रसाद, सचित्रा सेनानायके, चमरा कापूगेदारा, तिलन तुषारा मिरांडो और इशारा अमेरासिंघे शामिल हैं। 

हरिकेन ब्लास्टर्स, स्पार्टन हीरोज, पॉवर ग्लैडिएटर्स, चिलो वारियर्स, पुटलुम स्टार्स, ग्लोबल राइडर्स, रॉयल लायन्स और जायंट लीजेंड्स को दो ग्रुप में बांटा गया है। 

ग्रुप चरण राउंड रोबिन लीग आधार पर खेला जायेगा जिसके बाद क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच होंगे और फिर फाइनल खेला जायेगा। इन सभी मैचों को ‘स्पोर्ट्सटाइगर एप’ पर स्ट्रीम किया जायेगा जिसके पास पाकिस्तान सुपर लीग 2020 के लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार भी थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल