1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुलवामा हमले के बाद क्रिकेट को निशाना बनाना निराशाजनक : पाक कैप्टन सरफराज

पुलवामा हमले के बाद क्रिकेट को निशाना बनाना निराशाजनक : पाक कैप्टन सरफराज

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 08:13 pm IST

पाकिस्तान के कप्तान ने खेलों को राजनीति से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की दिलचस्पी को देखते हुए यह मैच खेला जाना चाहिए। 

पुलवामा हमले के बाद क्रिकेट को निशाना बनाना निराशाजनक : पाक कैप्टन सरफराज- India TV Hindi
पुलवामा हमले के बाद क्रिकेट को निशाना बनाना निराशाजनक : पाक कैप्टन सरफराज Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद क्रिकेट को निशाना बनाना निराशाजनक है और विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए। भारत में इस मैच के बहिष्कार की मांग उठ रही है। 

पाकिस्तान के कप्तान ने खेलों को राजनीति से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की दिलचस्पी को देखते हुए यह मैच खेला जाना चाहिए। 

सरफराज ने क्रिकेटपाकिस्तान.काम.पीके से कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान का मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए क्योंकि लाखों लोग हैं जो इस मैच को देखना चाहते हैं। मेरा मानना है कि राजनीतिक हितों के लिये क्रिकेट का निशाना नहीं बनाना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि पुलवामा घटना के बाद क्रिकेट को निशाना बनाया जा रहा है। मुझे याद नहीं है कि पाकिस्तान ने कभी खेलों के साथ राजनीति को जोड़ा हो।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल