1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : चौथे टेस्ट में इस वजह से 'ब्लैक आर्मबैंड' पहनकर मैदान पर उतरे भारतीय खिलाड़ी

Ind vs Eng : चौथे टेस्ट में इस वजह से 'ब्लैक आर्मबैंड' पहनकर मैदान पर उतरे भारतीय खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 02, 2021 04:33 pm IST,  Updated : Sep 02, 2021 04:33 pm IST

वासुदेव परांजपे अपने करियर में कुल 29 मुकाबले खेले, जिसमें 23.78 की औसत से वह 785 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम दो शतक और दो अर्द्धशतक भी दर्ज है। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंदबाजी में कुल 9 विकेट हासिल किए थे।

India vs England, black armbands, Vasudev Paranjape, cricket news, latest updates, Virat Kohli, Ashw- India TV Hindi
India vs England, 4th Test Match  Image Source : TWITTER/BCCI

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वासुदेव परांजपे को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान पर उतरे। वासुदेव परांजपे का बीते सोमवार को मुंबई 82 साल की उम्र में निधन हुआ था। वासुदेव परांजपे मुंबई और बड़ौदा के लिए साल 1956/57 और 1969/70 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले थे।

उन्होंने अपने करियर में कुल 29 मुकाबले खेले, जिसमें 23.78 की औसत से वह 785 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम दो शतक और दो अर्द्धशतक भी दर्ज है। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंदबाजी में कुल 9 विकेट हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें- टैमी ब्यूमोंट के तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड की महिला टीम, धमाकेदार जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई बढ़त

वहीं बात करें भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले का तो मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। सीरीज में अबतक तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीता है जबकि एक का नतीजा ड्रॉ रहा।

वहीं चौथे मैच के लिए दोनों ही टीमों ने दो-दो बदलाव किए हैं। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को जगह दी है। इन दोनों को इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने अश्विन को चौथे टेस्ट में भी किया दरकिनार, माइकल वॉन ने बताया 'पागलपन'

इसके अलावा इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में ओली पोप और क्रिस वोक्स को शामिल किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल