1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, आर्चर कर सकते हैं डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, आर्चर कर सकते हैं डेब्यू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 09, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 08:48 pm IST

उम्मद जताई जा रही है कि एंडरसन जगह टीम में जोफ्रा आर्चर को शामिल किया जा सकता है और वो इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

जोफ्रा आर्चर- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐशेज 2019 का दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर 14 अगस्त से खेला जाना है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 12 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में चोट के कारण जेम्स एंडरसन और ओली स्टोन्स को जगह नहीं मिली है। वहीं अनुभवी मोइन अली की जगह टीम में जैक लीच को शामिल किया गया है।

जेम्स एंडरसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 4 ओवर डालने के बाद चोटिल हो गए थे। उम्मद जताई जा रही है कि उनकी जगह टीम में जोफ्रा आर्चर को शामिल किया जा सकता है और वो इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

आर्चर ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट के एक मैच में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए थे वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 108 रन की शानदार पारी भी खेली थी। 

आर्चर के टीम में आने से इंग्लैंड को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही गहराई मिलेगी।

इंग्लैंड की टीम :- जो रूट, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉर्ड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम कुर्रन, जो डेनली, जैक लीच, जेसन रॉय, बैन स्टोक्स और क्रिस वॉक्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल