1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौर पर इंग्लैंड के इस खिलाड़ी की बिगड़ी तबियत, जाना पड़ा अस्पताल

न्यूजीलैंड दौर पर इंग्लैंड के इस खिलाड़ी की बिगड़ी तबियत, जाना पड़ा अस्पताल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 07:29 pm IST

इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने लीच को अस्पताल ले जाने का फैसला किया और उम्मीद है कि वॅ रात भर वहीं रहेंगे।

Jack Leach- India TV Hindi
Jack Leach Image Source : GETTY IMAGE

हेमिल्टन। इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच को पेट में गैस की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, लीच न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम हिस्सा थे और लेकिन उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था। लीच हालांकि शनिवार को खेल के पहले सत्र के आखिर में बीमार हो गए थे।

इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने लीच को अस्पताल ले जाने का फैसला किया और उम्मीद है कि वॅ रात भर वहीं रहेंगे। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लीच की हालत के बारे में कहा, "ये काफी चिंताजनक खबर है, लेकिन हमें उनकी देखभाल के लिए अच्छा मेडिकल स्टाफ मिला है।"

लीच ने पिछले सप्ताह बे ओवल में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की पारी की हार में 153 रन देकर दो विकेट लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल