1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : पहली पारी में अंपायर के द्वारा पंत के स्टांस को बदलवाने के फैसले से निराश थे गावस्कर

Ind vs Eng : पहली पारी में अंपायर के द्वारा पंत के स्टांस को बदलवाने के फैसले से निराश थे गावस्कर

 Edited By: IANS
 Published : Aug 28, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 03:04 pm IST

पहले दिन के खेल के बाद पंत ने बताया था कि अंपायर ने उनसे स्टांस बदलने के लिए कहा था।

Sunil gavaskar, India vs England, Rishab Pant, cricket- India TV Hindi
Rishabh Pant  Image Source : GETTY

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत को स्टांस बदलने के लिए कहने पर निराशा व्यक्त की है। गावस्कर ने कहा कि फुटमार्क्‍स बल्लेबाज का स्टेंस तय नहीं करते हैं।

पहले दिन के खेल के बाद पंत ने बताया था कि अंपायर ने उनसे स्टांस बदलने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें- डेव व्हाटमोर ने छोड़ा नेपाल क्रिकेट टीम के कोच का पद

पंत ने बुधवार को कहा था, "मैं क्रीज के बाहर खड़ा था और मेरा फ्रंट फुट डेंजर एरिया में जा रहा था इसलिए अंपायर ने मुझे कहा कि मैं वहां खड़ा नहीं रह सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैंने इस कारण अपना स्टांस बदला। लेकिन एक क्रिकेटर होने के नाते मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा क्योंकि ऐसा सभी को करना होता है।"

यह भी पढ़ें- CPL 2021 : आंद्रे रसेल की तूफानी पारी से जमैका तलावहस ने सेंट लूसिया किंग्स पर दर्ज की रिकॉर्ड जीत

हालांकि, पंत को स्टांस बदलने के लिए कहने से गावस्कर नाखुश हैं। उन्होंने टेस्ट मैच के तीसरे दिन कमेंट्री करने के दौरान कहा, "मुझे अजीब लगा कि अंपायर ने पंत को स्टांस बदलने के लिए क्यों कहा। बल्लेबाज कहीं भी खड़ा हो सकता है, पिच के बीच में भी।"

गावस्कर के सह कमेंटेटर और भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अंपायर के निर्देश को 'हास्यास्पद' बताया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल