1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में एबी डिविलियर्स के साथ खेलना चाहते हैं ग्लैन मैक्सवेल, बताई ये बड़ी वजह

IPL में एबी डिविलियर्स के साथ खेलना चाहते हैं ग्लैन मैक्सवेल, बताई ये बड़ी वजह

 Reported By: IANS
 Published : Feb 16, 2021 11:00 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 11:00 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल का कहना है कि वह अपने पसंदीदा अब्राहम डीविलियर्स के साथ खेलने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ जुड़ना पसंद करेंगे।

IPL में एबी डिविलियर्स...- India TV Hindi
IPL में एबी डिविलियर्स के साथ खेलना चाहते हैं ग्लैन मैक्सवेल, बताई ये बड़ी वजह Image Source : GETTY

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल का कहना है कि वह अपने पसंदीदा अब्राहम डीविलियर्स के साथ खेलने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ जुड़ना पसंद करेंगे। मैक्सवेल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते थे लेकिन उनकी टीम ने इस साल उन्हें रिलीज कर आईपीएल 2021 सत्र की नीलामी में उतारा है। आईपीएल की नीलामी 18 फरवरी को होगी।

ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल उठाने वाले देख लें यह वीडियो !

मैक्सवेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, "आईपीएल में बेंगलुरू के साथ जुड़ना पसंद करूंगा। डिविलियर्स मेरे आदर्श हैं और मैं हमेशा उनकी बल्लेबाजी देखने की कोशिश करता हूं। डीविलियर्स के साथ काम करना सुखद रहेगा। मेरे करियर में उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है।"

...जब अश्विन ने सिराज को दी वार्निंग और फिर जो हुआ, देखें यह वीडियो

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली के साथ भी काम करना पसंद करेंगे। मैक्सवेल ने कहा, "कोहली के नेतृत्व में खेलने और उनके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा और ऐसा होता है तो मैं इसका आनंद लूंगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल