1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक ने विराट से आखिरकार ले ही लिया यह 'मीठा' बदला!

हार्दिक ने विराट से आखिरकार ले ही लिया यह 'मीठा' बदला!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 05, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Nov 05, 2017 03:07 pm IST

राजकोट टी-20 में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम को सेलिब्रेशन का मौका मिल ही गया।

On Virat Kohli's 29th Birthday, Hardik Pandya Gets His...- India TV Hindi
On Virat Kohli's 29th Birthday, Hardik Pandya Gets His Revenge

नई दिल्ली: राजकोट टी-20 में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम को सेलिब्रेशन का मौका मिल ही गया। वजह तो आप जानते ही हैं कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन हो तो जबरदस्त सेलिब्रेशन तो बनता ही है। मैच के बाद होटल पहुंचते ही टीम इंडिया ने अपने कप्तान का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया।

केक काटने के बाद सभी खिलाड़ियों ने विराट को केक खिलाया, लेकिन टीम इंडिया के युवा ऑलराउंड हार्दिक पंड्या ने ना सिर्फ उन्हें केक खिलाया बल्कि उन्हें केक से नहला भी दिया। इसके साथ हार्दिक ने विराट से अपना बदला भी पूरा कर लिया। दरअसल हार्दिक ने विराट से अपने बर्थडे का बदला लिया। पंड्या के बर्थडे पर विराट ने उनके मुंह में पूरा केक पोत दिया था। उस वक्त पांड्या ने कहा था कि साल में सबका जन्मदिन आता है, बदला जरा मीठा होगा।

तो विराट से अपना बदला पूरा करते हुए उन्होंने उनका मूंह भी केक से पूरा पोत दिया। फोटो ट्विटर पर शेयर करने के साथ पंड्या ने लिखा, 'बदला नंबर 1! जन्‍मदिन मुबारक हो कप्‍तान कोहली'।

हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने अपने सभी प्रशंसकों और साथियों को ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। विराट ने लिखा, आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। सभी को भगवान का आशीष मिले। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल