1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर को मंयक अग्रवाल से दूसरे साल भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

गावस्कर को मंयक अग्रवाल से दूसरे साल भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2019 01:50 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 01:50 pm IST

सुनील गावस्कर ने मयंक अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्हें आशा है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दूसरे साल भी शानदार प्रदर्शन करेंगे

IND VS BAN- India TV Hindi
गावस्कर को मंयक अग्रवाल से दूसरे साल भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद Image Source : AP

मुंबई| महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मयंक अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्हें आशा है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दूसरे साल भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। गावस्कर का मानना है अग्रवाल के लिए अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखना एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि अब विपक्षी टीमों को उनके बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर (243) बनाया था।

गावस्कर ने कहा, "वह टेस्ट क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं। यह उनके करियर का पहला साल है और उम्मीद है कि वह दूसरे साल भी अपने दमदार प्रदर्शन का जारी रखेंगे, क्योंकि दूसरे सीजन में विपक्षी टीम के पास आपके बारे में बहुत जानकारी मौजूद होगी। हालांकि, मयंक दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

गावस्कर ने कहा, "वह ऑफ साइड की ओर गिरे बिना बेहतरीन संतुलन बनाए रखते हैं और स्ट्रेट खेलते हैं। फ्रंट और बैकफुट पर उनका मूवमेंट भी शानदार है, जिसके कारण वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल