ICC ने दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान फाफ़ डू प्लेसिस द्वारा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में बॉल के साथ छेड़ख़ानी के आरोप पर की गी अपील ख़ारिज कर दी है।
32 साल के डू प्लेसिस पर पूरे मैच की फ़ीस का जुर्माना लगा था। उन पर आरोप था कि वह मिंट खा रहे थे और उन्होंने इससे निकलने वाला रस बॉल पर लगाया। वह इस आरोप के दोषी पाए गए थे। डू प्लेसिस का कहना था वह बेगुनाह हैं और उन्होंने इसके ख़िलाफ़ अपील कर दी थी लेकिन ICC द्वारा नियुक्त कमिशनर माइकल बेलोफ़ ने आरोप सही पाया।
ICC के चीफ डेविड रिचर्डसन ने कहा कि ये ICC का फ़र्ज़ है कि वह खेल को साफ सुथरा रखे।
क्रिकेट साउथ अफ़्रीका ने भी फ़ैसला स्वीकार कर लिया है।