1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy 2017: धोनी को मैच फिनिशर नहीं मानते रवि शास्त्री, जावेद मियांदाद

Champions Trophy 2017: धोनी को मैच फिनिशर नहीं मानते रवि शास्त्री, जावेद मियांदाद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 04, 2017 12:48 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 03:58 pm IST

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत और पाकिस्तान के आज महामुक़ाबले में दोनों के पूर्व खिलाड़ी भले ही एक दूसरे से सहमत न हों लेकिन एक बात है जिस पर दोनों की एक राय है और वह है धोनी है।

Dhoni at Champions Trophy 2017- India TV Hindi
Dhoni at Champions Trophy 2017

नयी दिल्ली: India Vs Pakistan Champions Trophy 2017 : चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत और पाकिस्तान के आज महामुक़ाबले में दोनों के पूर्व खिलाड़ी भले ही एक दूसरे से सहमत न हों लेकिन एक बात है जिस पर दोनों की एक राय है और वह है धोनी है।

इस मैच के पहले इंडिया टीवी के विशेष शो विराट युद्ध में जब पाकिस्तान के महान बल्लेबाज़ जावेद मियांदाद से बल्लेबाज़ी क्रम और ख़ासकर धोनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धोनी की उम्र हो चुकी है और उनके रिफलैक्सेस भी धीमें पड़ चुके हैं इसलिये उन्हें छह नंबर पर नहीं उतारना चाहिये क्योंकि अब वह मैच फ़िनिश नहीं कर सकते। मियांदाद ने कहा कि धोनी को चार नंबर भेजा जाना चाहिये।

मियांदाद से सहमति व्यक्त करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि वह धोनी को कभी भी नीचे नहीं भेजते क्योंकि भारत के पास अब हार्दिक पंड्या, केदार जाधव और जडेजा जैसे बल्लेबाज़ हैं जो मैच फ़िनिश कर सकते हैं।​

LIVE Cricket Score, India vs Pakistan: बारिश की वजह से मैच रुका, भारत 46/0 (9.5)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल