1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप में हर टीम पर होगा आईसीसी का कड़ा पहरा, फिक्सिंग रोकने के लिए उठाया ये कदम

वर्ल्ड कप में हर टीम पर होगा आईसीसी का कड़ा पहरा, फिक्सिंग रोकने के लिए उठाया ये कदम

 Reported By: Bhasha
 Published : May 14, 2019 02:43 pm IST,  Updated : May 14, 2019 02:45 pm IST

पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019- India TV Hindi
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 Image Source : ICC/TWITTER

लंदन। पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके। डेली टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी हर टीम के साथ एक भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखेगी जो अभ्यास मैचों से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक साथ रहेगा।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘इससे पहले आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाइ के अधिकारी हर वेन्यू पर तैनात रहते थे। इसके कारण टीमों को टूर्नामेंट के दौरान कई अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था।’’

इसमें कहा गया, ‘‘अब एक ही अधिकारी हर टीम के साथ अभ्यास मैच से टूर्नामेंट के अंत तक रहेगा और उसी होटल में ठहरेगा जहां टीमें ठहरेंगी। उनके साथ अभ्यास और मैचों के लिये भी जायेगा।’’ यह विश्व कप को फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की आईसीसी की कवायद का हिस्सा है।

गौरतलब है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है, जिसमें कुल 10 टीमें वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारत वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल