1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरी शादी की खबर पर इमरान खान का बड़ा खुलासा, कहा- अभी तो सिर्फ प्रपोज किया है

तीसरी शादी की खबर पर इमरान खान का बड़ा खुलासा, कहा- अभी तो सिर्फ प्रपोज किया है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2018 06:01 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 06:01 pm IST

इमरान खान ने तीसरी शादी पर बड़ा खुलासा करते हुए दिया बड़ा बयान और कहा कि अभी तो सिर्फ प्रपोज किया है।

इमरान खान की तीसरी...- India TV Hindi
इमरान खान की तीसरी शादी की खबरें हैं

पाकिस्तान के विपक्ष के नेता इमरान खान ने आज कहा कि उन्होंने एक महिला के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था जो आध्यात्मिक प्रशिक्षक हैं लेकिन उन्होंने इस रिपोर्ट से इनकार किया कि उन्होंने गुप्त रूप से उससे निकाह किया है।

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि उन्होंने बुशरा मेनका से शादी का प्रस्ताव रखा था जिन्होंने उनसे ‘इस संबंध में अपने परिवार और अपने बच्चों से बातचीत के बाद अंतिम फैसला करने के लिये समय मांगा’ है।

इसके अनुसार, ‘‘यह देखना दुखद है कि बहुत ही निजी और संवेदनशील मामले को गलत तरीके से पेश किया गया जिससे लोगों में अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया। इससे विशेषकर मेनका के बच्चों पर और खान पर दबाव बन गया जिन्हें मीडिया से इस तरह के निजी मुद्दे के बारे में पता चला। अगर मेनका यह शादी का प्रस्ताव स्वीकार लेंगी तो खान उचित तरीके से सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा कर देंगे। तब तक मीडिया से अनुरोध है कि दोनों परिवारों को विशेषकर बच्चों को निजता दी जाये।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल