1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड अंडर 19 के बाद अब बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने भी भारतीय अंडर 19 टीम को चटाई धूल

इंग्लैंड अंडर 19 के बाद अब बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने भी भारतीय अंडर 19 टीम को चटाई धूल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2019 11:06 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 11:06 am IST

वर्षा से प्रभावित 36 के ओवर में मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 221 रन बनाए।

India u19 vs Bangladesh u19- India TV Hindi
India u19 vs Bangladesh u19 Image Source : TIGERCRICKET.COM

बिलेरिसे (ब्रिटेन)। भारत की अंडर 19 टीम को 50 ओवरों के त्रिकोणीय टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा जब उसे बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने दो विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने वर्षा से प्रभावित मैच मंगलवार को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर जीता। 

वर्षा से प्रभावित 36 के ओवर में मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 221 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 32 ओवर में 218 रन का लक्ष्य मिला जो उसने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 

भारत अंडर 19 के लिए कप्तान ध्रुव जुरेल ने 66 गेंद में सर्वाधिक 70 रन बनाए जबकि प्रग्नेश कानपिलेवार ने 66 गेंद में 53 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी भी की। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने भी सात चौकों की मदद से 49 गेंद में 44 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने परवेज हुसैन की 45 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की बदौलत 51 रन की पारी से तेज शुरुआत की। 

कप्तान अकबर अली ने भी 36 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों से 49 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत के लिए सुषांत मिश्रा ने छह ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। पूर्णांक त्यागी (47 रन पर दो विकेट) और रवि बिश्नोई (25 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। भारतीय टीम 26 जुलाई को इंग्लैंड अंडर 19 टीम से भी पांच विकेट से हार गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल