1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : जसप्रीत बुमराह ने बताया दूसरे दिन क्या रहेगा भारतीय बल्लेबाजों का प्लान?

IND vs AUS : जसप्रीत बुमराह ने बताया दूसरे दिन क्या रहेगा भारतीय बल्लेबाजों का प्लान?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2020 06:41 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 06:41 pm IST

बुमराह ने आगे कहा "हम बल्लेबाजी में मानसिक रूप से रूढ़िवादी नहीं होना चाहते, हम सकारात्मक रहना चाहते हैं। लापरवाह नहीं होना चाहते लेकिन आत्मिवश्वास से खेलना हमारा मकसद होगा।" 

IND vs AUS: Jasprit Bumrah told what will be the plan of Indian batsmen on the second day?- India TV Hindi
IND vs AUS: Jasprit Bumrah told what will be the plan of Indian batsmen on the second day? Image Source : PTI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने गेंदबाजों की मदद से मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 195 रनों पर समेट कर दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल के साथ अजिंक्य रहाणे मौजूद है।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच के बाद टीम के अगले दिन की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हम ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम एक बार में एक सत्र पर ही ध्यान लगाएंगे।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : इन आरोपों से बचने के लिए सुनील गावस्कर नहीं कर रहे रहाणे का समर्थन, कही ये बड़ी बात

बुमराह ने आगे कहा "हम बल्लेबाजी में मानसिक रूप से रूढ़िवादी नहीं होना चाहते, हम सकारात्मक रहना चाहते हैं। लापरवाह नहीं होना चाहते लेकिन आत्मिवश्वास से खेलना हमारा मकसद होगा।" 

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आर अश्विन को दिन की शुरुआत में ही गेंद थमा दी थी, अश्विन ने रहाणे के इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम को शुरुआती विकेट दिलाए। पहली इनिंग में अश्विन ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के 195 रन पर ढेर होने के बाद मार्नस लाबुशेन ने दिया ये बड़ा बयान

रहाणे के इस फैसले के बारे में बुमराह ने कहा "हम जब सुबह गेंदबाजी कर रहे थे तो विकेट पर कुछ नमी थी इसलिए आपने अश्विन और जड्डू (रविंद्र जडेजा) को कुछ स्पिन हासिल करते हुए देखा। क्योंकि हम नमी का फायदा उठाना चाहते थे, हम उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे, उसे (अश्विन) अच्छा उछाल मिल रहा था।"

गिल के अलावा इस मैच में मोहम्मद सिराज ने भी डेब्यू किया। सिराज ने पहली इनिंग में मार्नस लाबुशेन के रूप में पहला विकेट झटका। वहीं दूसरा विकेट उन्हें कैमरन ग्रीन के रूप में मिला।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : टिम पेन को रन आउट ना दिए जाने से हैरान है शेन वॉर्न, जाफर ने तंज कसते हुए किया ये ट्वीट

सिराज की गेंदबाजी के बारे में बुमराह ने कहा "उसने काफी मेहनत की है और यहां तक पहुंचा। वह पहले सत्र में ही गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक था। लंच के बाद कुछ भी मदद नहीं मिल रहा था और उसने काफी नियंत्रण बनाते हुए गेंदबाजी की। अचानक ही उसे कुछ मूवमेंट मिलना शुरू हुआ और वह इसका पूरा इस्तेमाल करना चाहता था। अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए उसने सचमुच अच्छी गेंदबाजी और वह पूरे आत्मविश्वास से अपने कौशल का इस्तेमाल कर रहा था। यह हमारे लिये अच्छा संकेत है और उम्मीद करते हैं कि वह ऐसा करना जारी रखेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल