1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : बार-बार मैदान में घुसने वाला ‘जार्वो69’ हुआ गिरफ्तार, मैदान में घुसकर बेयरस्टो को मारी थी टक्कर

Ind vs Eng : बार-बार मैदान में घुसने वाला ‘जार्वो69’ हुआ गिरफ्तार, मैदान में घुसकर बेयरस्टो को मारी थी टक्कर

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2021 11:20 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 11:20 pm IST

‘जार्वो 69’ के नाम से मशहूर जार्विस तीन मैचों में तीसरी बार मैदान में घुस चुके हैं। यार्कशर काउंटी ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।

Ind vs Eng, 'Jarvo69', cricket, Sports - India TV Hindi
India vs Engldna, 4th Test Match Day-2 Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में बार बार सुरक्षा को धता बताकर मैदान में घुसने वाले यूट्यूबर डेनियल जार्विस को चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले ओवल मैदान में घुसने के बाद आखिरकर दक्षिणी लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

‘जार्वो 69’ के नाम से मशहूर जार्विस तीन मैचों में तीसरी बार मैदान में घुस चुके हैं। यार्कशर काउंटी ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था लेकिन ईसीबी ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है। 

यह भी पढ़ें- मनिका बत्रा का बड़ा बयान, राष्ट्रीय कोच ने ओलंपिक क्वालीफायर में मैच फिक्स करने के लिए बनाया था दबाव

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ हां, जार्वो69 को दक्षिणी लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।’’ 

भारतीय टीम की जर्सी में लॉडर्स पर फील्ड जमाने की कोशिश करने के बाद लीड्स में स्टांस लेने वाले जार्विस उस समय दौड़ते नजर आये जब उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे।

वह दूसरे छोर पर खड़े जॉनी बेयरस्टॉ से टकरा भी गए। बाद में उन्हें मैदान से बाहर निकाला गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल