1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : चेन्नई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Ind vs Eng : चेन्नई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2021 07:57 am IST,  Updated : Feb 13, 2021 07:57 am IST

दूसरे मैच के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि चेन्नई में आज का मौसम किस तरह का रहेगा और इससे खेल पर क्या असर पड़ने वाला है।  

India vs England, cricket, sports, Test Match, 2nd Test Match - India TV Hindi
India vs England, 2nd Test Match  Image Source : TWITTER/@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस दूसरे भिड़ंत में अब टीम की कोशिश होगी कि सीरीज में वापसी कर 1-1 की बराबरी करें।

ऐसे में दूसरे मैच के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि चेन्नई में आज का मौसम किस तरह का रहेगा और इससे खेल पर क्या असर पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Test Preview : सीरीज में वापसी करने पर होगी टीम इंडिया की नजरें

मौसम की जानकारी देने वाले एक बेवसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक चेन्नई में आज का मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

वहीं दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं हवा की रफ्तार चार किलोमीटर प्रतिघंटे तक चलने की उम्मीद हैं, जबकि 77 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी बना रहेगा।

ऐसे में चेन्नई के इस मौसम के अनुमान को देखे तो खिलाड़ियों को पूरे दिन मैदान पर बिताना आसान नहीं रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, ये धाकड़ गेंदबाज हुआ बाहर

आपको बता दें कि भारतीय टीम को इसी मैदान पर पहले मैच में 227 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मेहमान इंग्लैंड की टीम पहले मैच में मिली जीत से आत्मविश्वास से लबरेज है।

हालांकि उनके लिए बड़ी चुनौती यह है कि टीम के कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं जिसमें जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम भी कुछ बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल