1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, गिल-आवेश के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, गिल-आवेश के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 22, 2021 04:30 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 04:31 pm IST

सुंदर से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल और रिजर्व पेसर आवेश खान चोटिल होने के बाद बाहर हो गए थे।

IND vs ENG: washington sundar out of tour with finger injury- India TV Hindi
IND vs ENG: washington sundar out of tour with finger injury Image Source : GETTY

अभी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में अब तक टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर भी अब इंग्लैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। उनकी उंगली की चोट के कारण वे बाहर हुए हैं।

सुंदर से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल और रिजर्व पेसर आवेश खान चोटिल होने के बाद बाहर हो गए थे। गिल स्वदेश लौट चुके हैं, उनको चोट लगी थी जिसकी बाद अब वे आठ हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। आवेश खान भी भारत बनाम काउंटी सेलेक्ट 11 वॉर्म अप मैच में चोटिल हो कर बाहर हो गए। बताया गया था कि उनकी उंगली में प्रैक्चर हो गया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होगी। इस सीरीज से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दूसरी साइकल का आगाज होगा।

पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया

भारत टीम यूके में जून से है, वहां उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला था और न्यूजीलैंड से गंवा भी दिया था। उसके बाद वे तीन हफ्ते के ब्रेक पर थे और अब वे वॉर्म अप मैच खेल रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल