1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने माना, T20 WC के लिए भारत की टीम सबसे संतुलित

पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने माना, T20 WC के लिए भारत की टीम सबसे संतुलित

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2021 05:37 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 05:37 pm IST

लतीफ ने कहा, "भारत और इंग्लैंड टूर्नामेंट में सबसे संतुलित टीमें दिख रही हैं। वेस्टइंडीज हालांकि हमेशा एक खतरनाक टीम है। मैं पाकिस्तान को भी कमतर नहीं मानूंगा, वे लय हासिल कर किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकते हैं।"

India and England look most balanced for T20 World Cup:...- India TV Hindi
India and England look most balanced for T20 World Cup: Rashid Latif Image Source : GETTY

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि इस महीने खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें सबसे संतुलित है। इस विश्व कप का आयोजन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 17 अक्टूबर से होगा।

लतीफ ने पीटीआई-भाषा से कहा, "भारत और इंग्लैंड टूर्नामेंट में सबसे संतुलित टीमें दिख रही हैं। वेस्टइंडीज हालांकि हमेशा एक खतरनाक टीम है। मैं पाकिस्तान को भी कमतर नहीं मानूंगा, वे लय हासिल कर किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकते हैं।"

पाकिस्तान के बारे में पूछे जाने पर लतीफ ने पिछले महीने घोषित विश्व कप टीम में बदलाव किए जाने पर मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम के इस्तीफे की मांग की। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि वह समझते हैं कि विश्व कप टीम में कुछ बदलाव होंगे क्योंकि यह एक संतुलित टीम नहीं है। टीम में कुछ खिलाड़ियों के नाम चौंकाने वाले थे।

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा, "अब अगर वे चुनी गयी 15 सदस्यीय टीम में बदलाव करते हैं तो मुख्य चयनकर्ता और अन्य चयनकर्ताओं को भी नैतिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए।"

IPL 2021| पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा 3-4 करोड़ तक बिक सकती है नई आईपीएल टीम

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शोएब मलिक और सरफराज अहमद जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा फखर जमान को रिजर्व में रखे जाने की आलोचना हुई थी। लतीफ ने पूर्व कप्तान सरफराज की जगह रिजर्व विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए आजम खान के चयन पर सवाल उठाया। उन्होंने जमान और तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को मुख्य टीम में शामिल नहीं करने की आलोचना की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल