1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिताली के अर्धशतक के बावजूद इंडिया ब्ल्यू को झेलनी पड़ी हार

मिताली के अर्धशतक के बावजूद इंडिया ब्ल्यू को झेलनी पड़ी हार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 14, 2018 09:50 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 09:50 pm IST

भारत की वनडे टीम की कप्तान मिताली ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का मारा।

भारतीय महिला टीम। Photo:...- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम। Photo: Getty Images

अनुभवी मिताली राज की 51 गेंद में 51 रन की पारी के बावजूद इंडिया ब्ल्यू को महिला टी20 चैलेंजर टूर्नामेंट के बारिश से प्रभावित पहले मैच में इंडिया रेड के खिलाफ सात रन से हार का सामना करना पड़ा। इंडिया ब्ल्यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 100 रन बनाए। इसके जवाब में रेड टीम ने जब 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बनाए थे तब खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा।

इंडिया रेड को वीजेडी नियम के मुताबिक विजेता घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्ल्यू टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मिताली की जुझारू पारी की बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। भारत की वनडे टीम की कप्तान मिताली ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का मारा। 

उनके बाद टीम की दूसरी सर्वोच्च स्कोरर वीआर वनिता रही जिन्होंने 12 रन बनाए। भारत की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाए और फिर पारी का आगाज करते हुए 44 गेंद में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाकर रेड टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल