1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी के पराक्रम से इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को दी मात

यशस्वी के पराक्रम से इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2019 07:03 am IST,  Updated : Jul 22, 2019 07:03 am IST

भारत के सामने 205 रन का लक्ष्य था जो उसने 39.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया।

Cricket Bat and Ball- India TV Hindi
Cricket Bat and Ball Image Source : GETTY IMAGE

वारसेस्टर। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बड़ी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत अंडर-19 ने रविवार को यहां मेजबान इंग्लैंड को 64 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से करारी शिकस्त देकर त्रिकोणीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। 

भारत के सामने 205 रन का लक्ष्य था जो उसने 39.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। जायसवाल ने 115 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 78 रन बनाये। उनके अलावा दिव्यांश सक्सेना ने 43 और कप्तान प्रियम गर्ग ने 38 रन का योगदान दिया। जायसवाल और सक्सेना ने दूसरे विकेट के लिये 92 रन की साझेदारी की। 

इससे पहले इंग्लैंड अंडर-19 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 204 रन पर आउट हो गयी थी। उसकी तरफ से लुईस गोल्ड्सवर्थी ने सर्वाधिक 58 रन बनाये। भारत की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 35 रन देकर तीन और रवि बिश्नोई ने 40 रन देकर तीन विकेट लिये। उनके अलावा सागर मिश्रा और विद्याधर पाटिल ने दो-दो विकेट लिये। 

भारत अपना अगला मैच 24 जुलाई को टूर्नामेंट की तीसरी टीम बांग्लादेश से खेलेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।