Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज भी में भी जारी रहेगा वनडे मैचों वाला प्रदर्शन: जॉनी बेयरस्टो

टेस्ट सीरीज भी में भी जारी रहेगा वनडे मैचों वाला प्रदर्शन: जॉनी बेयरस्टो

Written by: India TV Sports Desk Published : Jul 21, 2018 02:08 pm IST, Updated : Jul 21, 2018 02:09 pm IST

इंग्लैंड की टीम ने वनडे सीरीज में भारत को करारी शिकस्त दी थी।

जॉनी बेयरस्टो ने कहा...- India TV Hindi
जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि मेजबान टीम टेस्ट सीरीज में भी करेगी शानदार प्रदर्शन Photo: Getty Images

विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज में मिली जीत की लय को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जारी रखेगी। इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘टेस्ट और वनडे टीम के खिलाड़ियों में ज्यादा अंतर नहीं है तो वनडे सीरीज में जीत से निश्चित रूप से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।’’ टी20 सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड ने पहले वनडे में शिकस्त से वापसी करते हुए अगले दो मैचों में जीत दर्ज कर एक दिवसीय सीरीज 2-1 से अपने नाम की। (Also Read: इंग्लैंड दौरे के ऐक्शन की हर खबर)

बेयरस्टो ने कहा, ‘‘दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलना और वो भी तब जब आप नंबर एक पर हों तो हमेशा ही दबाव होता है और हमने उस सीरीज में जीत हासिल की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस आत्मविश्वास की लय को टेस्ट टीम में भी जारी रखेंगे लेकिन साथ ही हम यह भी जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से अलग तरह का प्रारूप है।’’ बेयरस्टो ने कहा, ‘‘यह बिलकुल अलग होता है, इसमें अलग तरह का खेल होता है और टीम के खिलाड़ी भी अगल होते हैं।’’ (Also Read: टेस्ट दौरे का पूरा कार्यक्रम

आपको बता दें कि अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज बेहद मनोरंजक और दिलचस्प रही है। टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीत ली थी। तो वहीं, इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में जबरदस्त वापसी करते शानदार पलटवार किया था। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 1 अगस्त से होगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement