1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या ने 1 ओवर में पिटवा दिए 3 चौके और जमकर लुटाए रन

हार्दिक पंड्या ने 1 ओवर में पिटवा दिए 3 चौके और जमकर लुटाए रन

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Feb 01, 2018 06:56 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 06:56 pm IST

हार्दिक पंड्या के एक ओवर में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने 1 ओवर में जमकर रन दिए। पंड्या के लिए अब तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा बेहद खराब रहा है और पहले वनडे में भी ऐसा ही कुछ नजर आया। पंड्या ने अपने तीसरे ओवर में 3 चौके पिटवाते हुए कुल 18 रन खर्च कर दिए। पंड्या को टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में खिलाया गया है और ऐसे में उनका पिटना भारत के लिए चिंता का सबब बन सकता है।

पंड्या के ओवर में 'रन बरसे': अक्सर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले पंड्या को दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अपने निशाने पर ले लिया। अपना तीसरा ओवर फेंक रहे पंड्या ने ओवर में कुल 18 रन दे दिए। पंड्या की पहली गेंद को क्विंटन डी कॉक ने चार रन के लिए भेज दिया। इसकी अगली गेंद पंड्या ने नो फेंक दी और डी कॉक ने उस गेंद पर 2 रन और ले लिए।

इसके बाद अगली गेंद पर सिर्फ 1 रन आया और पंड्या ने राहत की सांस ली। तीसरी गेंद पर कप्तान डू प्लेसी ने अपने हाथ खोले और 2 रन चुराए। वहीं, चौथी और पांचवीं गेंद पर डूप्लेसी ने लगातार दो चौके जड़े। आखिर गेंद पर कोई रन नहीं बना और पंड्या का महंगा ओवर खत्म हो गया। इस ओवर के बाद कोहली ने उन्हें ओवर से हटा लिया और उनकी जगह कुलदीप यादव को गेंदबाजी में लगा दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल