1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने की ये शर्मनाक हरकत

टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने की ये शर्मनाक हरकत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Dec 03, 2017 05:08 pm IST

भारत ने 536 रन पर 7 विकेट के नुकसान पर की पारी घोषित। टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 243 रन बनाए।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सिरीज़ के तीसरे टेस्ट के दौरान उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई, जब प्रदूषण से वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण लंच के बाद कई बार खेल रोकना पड़ा। जिसकी वजह से भारतीय कप्तान विराट कोहली को पारी घोषित करने पर मजबूर होना पड़ा।

टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में यह इस तरह की पहली घटना है जब अंतरराष्ट्रीय टीम को प्रदूषण के कारण मास्क पहनकर खेलना पड़ा हो और फिर उन्होंने खेल जारी रखने से इनकार कर दिया हो। जिसकी वजह से लंच के बाद 3 बार खेल रोका गया। हालांकि फिरोजशाह कोटला में मौजूद फैंस ने श्रीलकाई खिलाड़ियों की ‘लूजर, लूजर’ कहकर इस कदम के लिये आलोचना करना शुरू कर दिया।

 
वहीं दूसरी ओर जब भारतीय टीम फील्डिंग के लिये मैदान पर उतरी तो किसी भी खिलाड़ी ने मास्क नहीं पहना हुआ था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘बहुत ही खराब’ करार दिया है। सीपीसीबी के अनुसार, ‘‘इस तरह की हवा में लंबे समय तक रहने से सांस की परेशानियों को बढ़ा सकती है। इसमें मुख्य प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 हैं। ये इतने सूक्ष्म कण हैं कि ये मनुष्य के बाल की मोटाई से भी 30 गुना सूक्ष्म हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल