1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेम्मिाह रोड्रिगेज को भारत के टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद

जेम्मिाह रोड्रिगेज को भारत के टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 04:16 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेम्मिाह रोड्रिगेज को उम्मीद है कि उनकी टीम इस बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचेगी।

जेम्मिाह रोड्रिगेज को...- India TV Hindi
जेम्मिाह रोड्रिगेज को भारत के टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेम्मिाह रोड्रिगेज को उम्मीद है कि उनकी टीम इस बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया अगले महीने टी-20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया जाएगी और मेजबान तथा इंग्लैंड के साथ त्रिकोणिय सीरीज खेलेगी।

आईसीसी की वेबसाइट पर रोड्रिगेज के हवाले से लिखा गया है, "मुझे लगता है कि तैयारियां अच्छी चल रही हैं। हमने कुछ अच्छे मैच खेले हैं। अब हम आस्ट्रेलिया जाएंगे और त्रिकोणिय सीरीज खेलेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि टूर्नामेंट से पहले हमें अच्छी मैच प्रैक्टिस मिल जाएगी।" उन्होंने कहा, "हां, मैं अपनी बल्लेबाजी को सुधारने में कुछ खास एरिया में कड़ी मेहनत कर रही हूं।"

भारत के लिए 34 टी-20 और 16 वनडे खेल चुकीं 19 साल की रोड्रिगेज को उम्मीद है कि महिला विश्व कप में भी अच्छी खासी भीड़ आएगी। उनके साथ ही उम्मीद है कि उनका मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में विश्व कप फाइनल खेलने का सपना पूरा होगा।

उन्होंने कहा, "हम जहां भी जाते हैं, हमें भारतीय प्रशंसक मिलते हैं। हमें कभी भी ऐसा नहीं लगता है कि हम घर से बाहर खेल रहे हैं। हमें ऑस्ट्रेलिया में अच्छे खासे समर्थन की उम्मीद है और यह हमारे लिए बड़ी बात होगी।"

उन्होंने कहा, "एक युवा की तरह मैंने हमेशा विश्व कप फाइनल खेलने का सपना देखा है, सिर्फ खेलने का नहीं बल्कि उसमें अच्छा करने का। वो भी खचाखचे भरे स्टेडियम में। यह अभी तक मेरे साथ नहीं हुआ है। मैं 2017 विश्व कप में टीम में नहीं थी।"

उन्होंने कहा, "मैं आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मेरे लिए उस भारतीय टीम का हिस्सा बनना कितना अहम होगा जो विश्व कप फाइनल खेलेगी। यह बेहद रोचक है, मैं इसके लिए तैयार हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल