1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट मैदान के बाद फैशन शो के रैम्प पर जलवे बिखेरते नजर आए हार्दिक पांड्या, देखें वीडियो

क्रिकेट मैदान के बाद फैशन शो के रैम्प पर जलवे बिखेरते नजर आए हार्दिक पांड्या, देखें वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2019 07:12 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 07:12 pm IST

मरून रंग के कपड़े पहने पांड्या रैम्प पर अभिनेत्री लीसा हेडन और डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ नजर आए।   

Hardik Pandya, Indian Player- India TV Hindi
Hardik Pandya, Indian Player Image Source : INSTA- @HARDIKPANDYA93

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑराउंडर हार्दिक पांड्या लैक्मे फैशन वीक-2019 के रैम्प पर नजर आए। भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है। उसे अभी दो टेस्ट मैच और खेलने हैं। पांड्या इस दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें ब्रेक दिया गया है। 

वह इस साल इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। 

मरून रंग के कपड़े पहने पांड्या रैम्प पर अभिनेत्री लीसा हेडन और डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ नजर आए। 

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए पांड्या ने लिखा, "लैक्मे फैशन वीक में लीसा और अमित के साथ रैम्प पर चला। इस अच्छे कलेक्शन को आर एलन फैबरिक्स एवं अमित अग्रवाल के क्राफ्ट ने और बेहतरीन बना दिया।"

लैक्मे फैशन वीक के ट्विटर ने भी पांड्या की फोटो को साझा किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल