1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इनियान और संकल्प ने ऑनलाइन विश्व रैपिड शतरंज फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई

इनियान और संकल्प ने ऑनलाइन विश्व रैपिड शतरंज फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2020 11:50 am IST,  Updated : Dec 16, 2020 11:50 am IST

इनियान अंडर-18 वर्ग में सात में से 5.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। संकल्प के नाम भी इतने ही अंक थे लेकिन टाई ब्रेक में इनियान भारी पड़े।

Chess- India TV Hindi
Chess Image Source : GETTY

चेन्नई| भारत के युवा ग्रैंडमास्टर पी इनियान और वी प्रणव ने एशियाई महाद्वीपीय फिडे ऑनलाइन विश्व रैपिड अंडर 10 से 18 साल के आयुवर्ग शतरंज चैम्पियनशिप के क्रमशः अंडर-18 और अंडर-14 ओपन श्रेणियों में स्वर्ण पदक हासिल किया।

इनियान और संकल्प गुप्ता (अंडर-18 आयु वर्ग में दूसरे स्थान पर रहने वाले) सहित 10 भारतीय खिलाड़ियों ने 19 दिसंबर से शुरु होने वाले विभिन्न आयु वर्गों के फिडे ऑनलाइन विश्व कैडेट एवं युवा (अंडर-10, 12, 14, 16 और 18 आयु वर्ग) के लिये क्वालीफाई किया।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : चैपल ने माना, बायो बबल के कारण भारत को ले जानी थी बड़ी टीम

इनियान अंडर-18 वर्ग में सात में से 5.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। संकल्प के नाम भी इतने ही अंक थे लेकिन टाई ब्रेक में इनियान भारी पड़े। भारतीय खिलाड़ियो ने टूर्नामेंट में दो स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य के साथ 10 पदक हासिल किये। इस तरह से टीम चीन को पछाड़ कर शीर्ष स्थान पर रही। चीन ने दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : पहले टेस्ट मैच में स्मिथ खेलेंगे या नहीं, टिम पेन ने उनकी चोट को लेकर दी अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल