1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंजमाम उल हक ने माना, आमिर के अचानक संन्यास से पाक क्रिकेट की छवि हुई धूमिल

इंजमाम उल हक ने माना, आमिर के अचानक संन्यास से पाक क्रिकेट की छवि हुई धूमिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 02:38 pm IST

मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक का मानना है कि मोहम्मद आमिर संन्यास विवाद का देश के क्रिकेट पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

Mohammad Amir- India TV Hindi
Mohammad Amir Image Source : GETTY

कराची| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक का मानना है कि मोहम्मद आमिर संन्यास विवाद का देश के क्रिकेट पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आमिर ने टीम प्रबंधन से मतभेदों के चलते हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

इंजमाम ने लाहौर में गुरूवार को मीडिया से कहा ,‘‘ हमारे गेंदबाजी संसाधनों या ताकत पर आमिर के फैसले का असर नहीं पड़ेगा क्योंकि जिंदगी चलती रहती है लेकिन इसका असर हमारे क्रिकेट और उसके रसूख पर पड़ेगा।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ इस तरह की चीजें होनी ही नहीं चाहिये। आमिर अगर टीम प्रबंधन में एक दो लोगों से नाखुश था तो उसे मुख्य कोच मिसबाह उल हक से सीधे बात करनी चाहिये थी। जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से भी। उसके बाद ही फैसला लेना चाहिये था।’’ 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : इन 5 बदलावों के साथ दूसरे टेस्ट में उतर सकती है टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने बताई प्लेइंग इलेवन

उन्होंने कहा ,‘‘ उसके गेंदबाजी कोच वकार युनूस से मतभेद थे। अगर उसकी समस्या का हल नहीं निकलता तो उसे यह रास्ता अपनाना चाहिये था।’’ 

ये भी पढ़ें - सचिन के सैंटा बनने से लेकर रोनाल्डो तक, इस तरह खिलाड़ियों ने दी क्रिसमस की बधाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल