1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पांच करोड़ में बिकने के बाद बोले शिवम दुबे- एक दिन पहले पांच छक्के लगाने का फायदा मिला

पांच करोड़ में बिकने के बाद बोले शिवम दुबे- एक दिन पहले पांच छक्के लगाने का फायदा मिला

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2018 08:58 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 08:58 pm IST

अरमान जाफर, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान की तरह दुबे स्कूली क्रिकेट से नहीं उबरे बल्कि उन्होंने वर्तमान रणजी सत्र में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को इस मुकाम पर पहुंचाया।

पांच करोड़ में बिकने के बाद बोले शिवम दुबे- एक दिन पहले पांच छक्के लगाने का फायदा मिला- India TV Hindi
पांच करोड़ में बिकने के बाद बोले शिवम दुबे- एक दिन पहले पांच छक्के लगाने का फायदा मिला Image Source : INDIA TV

मुंबई। आईपीएल नीलामी से एक दिन पहले मुंबई के आलराउंडर शिवम दुबे ने रणजी ट्राफी मैच में बड़ौदा के स्पिनर स्वप्निल सिंह की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर बल्लेबाजी की अपनी काबिलियत पेश की जिसका उन्हें नीलामी में फायदा मिला। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर पांच करोड़ रूपये की मोटी धनराशि में खरीदा। 

अरमान जाफर, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान की तरह दुबे स्कूली क्रिकेट से नहीं उबरे बल्कि उन्होंने वर्तमान रणजी सत्र में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को इस मुकाम पर पहुंचाया। बायें हाथ के बल्लेबाज दुबे ने मुंबई प्रीमियर लीग में अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे पर लगातार पांच छक्के लगाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि वह पहले काफी मोटा था लेकिन उसने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘दुबे ने आयु वर्ग की क्रिकेट खेलनी शुरू की लेकिन इसके बाद निजी कारणों से उन्होंने ब्रेक ले लिया। रणजी ट्राफी में पदार्पण से पहले वह अंडर-19, अंडर-23 क्रिकेट में खेले थे। वह अब अपनी क्रिकेट के प्रति काफी गंभीर है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल