1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'ब्रदर्स फॉर लाइफ' हार्दिक पंड्या ने कुछ इस अंदाज में दी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई

'ब्रदर्स फॉर लाइफ' हार्दिक पंड्या ने कुछ इस अंदाज में दी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2019 03:54 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 03:54 pm IST

टीवी शो को लेकर हुए विवाद को पीछे छोड़ते हुए हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल इस साल बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

IPL 2019 Brothers for Life Hardik Pandya Wish KL Rahul on his 27th Birthday - 'ब्रदर्स फॉर लाइफ' हार- India TV Hindi
IPL 2019 Brothers for Life Hardik Pandya Wish KL Rahul on his 27th Birthday - 'ब्रदर्स फॉर लाइफ' हार्दिक पंड्या ने कुछ इस अंदाज में दी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई Image Source : GETTY IMAGES
नई दिल्ली। टीवी शो को लेकर हुए विवाद को पीछे छोड़ते हुए हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल इस साल बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। दोनों खिलाड़ी 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप में भी भाग लेंगे। 
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीवी शो के दौरान महिलाओं से जुड़े विवादास्पद बयान देने के कारण दोनों खिलाड़ियों पर कुछ समय के लिए बैन लगाया था, लेकिन बाद में उन्हें विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया गया। 
 
राहुल का आज 27वें जन्मदिन है और इस मौके पर पांड्या ने उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट डालकर बधाई दी। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ब्रदर्स फॉर लाइफ! चाहे कुछ भी हो जाए। लव यू ब्रो हैप्पी बर्थडे, चलो हम इसे अपना साल बनाएं।"
 
 
फोटो में ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और क्रूणाल पांड्या भी नजर आ रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल