1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019 Final: फाइनल मैच में वाइड गेंद को लेकर हुआ विवाद, अंपायरों ने लगाई पोलार्ड को फटकार

IPL 2019 Final: फाइनल मैच में वाइड गेंद को लेकर हुआ विवाद, अंपायरों ने लगाई पोलार्ड को फटकार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 12, 2019 10:42 pm IST,  Updated : May 12, 2019 10:42 pm IST

मुंबई इंडियन्स की पारी के अंतिम ओवर में पोलार्ड लगातार वाइड की लाइन की ओर खिसक रहे थे और ब्रावो ने इसे भांपते हुए वाइड की लाइन के बाहर लगातार तीन खाली गेंद की। 

IPL 2019 Final: फाइनल मैच में वाइड गेंद को लेकर हुआ विवाद, अंपायरों ने लगाई पोलार्ड को फटकार- India TV Hindi
IPL 2019 Final: फाइनल मैच में वाइड गेंद को लेकर हुआ विवाद, अंपायरों ने लगाई पोलार्ड को फटकार Image Source : IPL

हैदराबाद। मुंबई इंडियन्स के नाराज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने रविवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल के दौरान वाइड की लाइन के समीप स्ट्राइक ली और इसके बाद पिच से लगभग बाहर चले गए जिसके लिए उन्हें अंपायरों से फटकार का सामना करना पड़ा। 

पोलार्ड हालांकि विरोध स्वरूप डटे रहे। मुंबई इंडियन्स की पारी के अंतिम ओवर में पोलार्ड लगातार वाइड की लाइन की ओर खिसक रहे थे और ब्रावो ने इसे भांपते हुए वाइड की लाइन के बाहर लगातार तीन खाली गेंद की। 

पहली गेंद पोलार्ड के बल्ले से लगी लेकिन बाकी दो गेंद को अंपायर नितिन मेनन ने वाइड नहीं दिया। तीसरी गेंद के बाद पोलार्ड की हताशा साफ देखी जा सकती थी और उन्होंने बिना कुछ बोले बल्ला हवा में उछाल दिया। 

ब्रावो इसके बाद जब चौथी गेंद फेंकने के लिए बढ़े तो पोलार्ड ने स्टंप खाली छोड़ दिए और वाइड की लाइन की ओर बढ़ गए। खेल भावना के विपरीत इस आचरण के लिए स्क्वायर लेग के अंपायर इयान गोल्ड और मेनन ने इस सीनियर बल्लेबाज को फटकार लगाई। पोलार्ड ने हालांकि इस दौरान विरोध स्वरूप कुछ नहीं बोला और बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल