1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8 : बारिश के कारण देर से शुरू होगा पंजाब, बेंगलुरू के बीच मैच

IPL8 : बारिश के कारण देर से शुरू होगा पंजाब, बेंगलुरू के बीच मैच

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 09:31 pm IST,  Updated : May 13, 2015 09:34 pm IST

मोहली: पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीबी) स्टेडियम में किग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बुधवार को आईपीएल-8 के 50वें मुकाबले में बारिश ने बाधा डाल दी है। बारिश के कारण मैच के 30

बारिश के कारण देर से...- India TV Hindi
बारिश के कारण देर से शुरू होगा पंजाब, बेंगलुरू का मैच

मोहली: पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीबी) स्टेडियम में किग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बुधवार को आईपीएल-8 के 50वें मुकाबले में बारिश ने बाधा डाल दी है। बारिश के कारण मैच के 30 मिनट विलंब से शुरू होने की संभावना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से रॉयल चैलेंजर्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। टीम के 11 मैचों में छह जीत के साथ 13 अंक हैं और टीम पांचवें पायदान पर है। ऐसे में उसे अंतिम-चार में स्थान सुनिश्चित करने के लिए कम से कम तीन अंकों की अभी और जरूरत है।

दूसरी ओर, पिछली बार के उपविजेता किंग्स इलेवन इस संस्करण में 12 मैचों में केवल दो जीत हासिल कर सके हैं। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल