1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8 : सनराइजर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

IPL8 : सनराइजर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

 Written By: IANS
 Published : May 11, 2015 07:56 pm IST,  Updated : May 11, 2015 07:59 pm IST

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 48वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने इस मैच के लिए

IPL8 : सनराइजर्स ने टॉस...- India TV Hindi
IPL8 : सनराइजर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 48वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने इस मैच के लिए तीन बदलाव करते हुए बिपुल शर्मा, लोकेश राहुल और ट्रेंट बाउल्ट को शामिल किया है।

सनराइजर्स के 11 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं और टीम पांचवें पायदान पर हैं। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनाए रखने के लिए सनराइजर्स को यह मैच जीतना जरूरी है।

दूसरी ओर, किंग्स इलेवन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यह टीम पिछले साल उप-विजेता रही थी। इस बार हालांकि किंग्स इलेवन को 11 मैचों में केवल दो जीत ही नसीब हुई है। किंग्स इलेवन चार अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचले पायदान पर है।

टीम :

किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), मुरली विजय, मनन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, गुरकीरत मान सिंह, अक्षर पटेल, ब्यूरॉन हेंड्रिक्स, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, कर्ण शर्मा, नमन ओझा, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, बिपुल शर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, मोएसिस हेनरिक्स, इयान मोर्गन, लोकेश राहुल।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल