1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो क्या पाकिस्तान को बाहर करने के लिए विश्वकप 2019 में इंग्लैंड से हारा भारत, मुश्ताक ने लगाया आरोप

तो क्या पाकिस्तान को बाहर करने के लिए विश्वकप 2019 में इंग्लैंड से हारा भारत, मुश्ताक ने लगाया आरोप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2020 10:31 pm IST,  Updated : May 30, 2020 10:31 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने उनसे कहा था कि भारत पाकिस्तान को नॉकआउट में क्वालीफाई करते नहीं देखना चाहताा है।

India vs England, ICC Cricket World cup 2019- India TV Hindi
India vs England, ICC Cricket World cup 2019 Image Source : GETTY

आईसीसी विश्वकप 2019 जीतने वाली इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपनी किताब में टीम इंडिया पर आरोप लगाते हुए एक बात लिखी है। जिसमें उनका मानना है कि इस विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीत सकती थी मगर अंत में बल्लेबाजों द्वारा कुछ ख़ास न किये जाने से भारत मैच हार गया और इस तरह पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा। जिस पर पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने उनसे कहा था कि भारत पाकिस्तान को नॉकआउट में क्वालीफाई करते नहीं देखना चाहताा है।

मुश्ताक ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल से एआरवाई स्पोटर्स से कहा, "मैं उस समय वेस्टइंडीज टीम के साथ काम कर रहा था। भारत की हार के बाद जेसन होल्डर, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल ने मुझसे कहा कि मुशी भारत, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाते हुए नहीं देखना चाहता।"

स्टोक्स ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपनी नई किताब 'बेन स्टोक्स ऑन फायर' में कहा था कि 2019 विश्व कप में भारत जानबूझकर इंग्लैंड से हारा था। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सिकंदर बख्त ने हाल में ट्विटर पर दावा किया था कि स्टोक्स ने अपनी नई किताब में कहा है कि पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने के लिए भारत जानबूझकर इंग्लैंड से हारा था।

बख्त ने ट्विटर पर लिखा था, "बेन स्टोक्स ने अपनी नई किताब में लिखा है कि पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने के लिए भारत जानबूझकर इंग्लैंड से हारा था और हमने इसकी भविष्यवाणी की थी।"

बख्त के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "आप इसे ढूंढ नहीं पाएंगे, क्योंकि मैंने ऐसा कभी कहा ही नहीं। इसे ही तो कहते हैं शब्दों के साथ खेलना या क्लिक बेट।"

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी, उथप्पा ने बताया नाम

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत को उस मैच में जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन रोहित के शतक और विराट को अर्धशतक के बाद भी भारत ने वो मैच 31 रन से गंवा दिया। भारत के पास पांच विकेट शेष थे और आखिरी के पांच ओवर में भारत ने जैसा खेल दिखाया उनके इरादे पर कई एक्टपर्स ने सवाल उठाए थे। अगर भारत वह मैच जीत जाता, तो इंग्लैंड विश्व कप के नॉकआउट चरणों में क्वालीफाई करने में विफल हो जाता। इसके बजाय, पाकिस्तान नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने के लिए सबसे आगे होता।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत इशांत के लिए है बहुत खास, खुद किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल