1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं संजना गणेशन से शादी ? यह ट्वीट देखकर 'कन्फ्यूजन' हो जाएगी दूर !

क्या जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं संजना गणेशन से शादी ? यह ट्वीट देखकर 'कन्फ्यूजन' हो जाएगी दूर !

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2021 11:19 am IST,  Updated : Mar 09, 2021 11:22 am IST

संजना स्टार स्पोर्ट्स की प्रजेंटर रह चुकी है। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी जुड़ी हुई हैं।

jasprit bumrah, Jasprit Bumrah girlfriend, jasprit bumrah girlfriend photos, jasprit bumrah marriag- India TV Hindi
Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan Image Source : INSTAGRAM/JASPRITB1/ TWITTER/KKR

भारतीय क्रिकेट टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ गोवा में 14-15 मार्च को शादी रचा सकते हैं। हालांकि इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

संजना स्टार स्पोर्ट्स की प्रजेंटर रह चुकी है। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी जुड़ी हुई हैं। केकेआर ने हाल ही में संजना की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें वह फ्रेंचाइजी के मर्चेनडाइस के साथ दिखाई पड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि संजना की यह तस्वीर गोवा से आई है।

यह भी पढ़ें- घरेलू टूर्नामेंट में अभद्र व्यवहार के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस हैरिस को किया एक मैच के लिए सस्पेंड

आपको बता दें कि बुमराह की शादी की खबर तब बाहर निकलकर आई थी जब वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से अचनाक निजी कारणों का हवाला देते हुए बाहर हो गए थे। टेस्ट के अलावा वह टी-20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में यह कहा जाने लगा है कि बुहराह जल्द ही शादी रचाएंगे। 

इसके अलावा सोशल मीडिया पर संजना का एक ट्वीट है जो इस बात की तरफ इशारा है वह भी बुमराह को पंसद करती है। दरअसल संजना बीते 10 जनवरी को बुमराह को लेकर एक ट्वीट किया था।

कौन हैं संजना गणेशन

संजना पेशे से मॉडल व स्पोर्ट्स एंकर हैं जिन्होंने क्रिकेट, बैडमिंटन व फुटबॉल के कई इवेंट्स को होस्ट किया है। उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत की तरफ से शो को होस्ट किया था। 

यह भी पढ़ें- Road Safety World Series : दिलशान के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को हराया

संजना गणेशन का जन्म 6 मई 1991 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। वो कोलकाता नाइट राइडर्स के शो नाइट क्लब को भी होस्ट कर चुकी हैं और इस शो में टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने भी हिस्सा लिया था।

अनुपमा परमेश्वरन से जुड़ा था नाम

इससे पहले बुमराह का नाम साउथ सिनेमा की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन से भी जुड़ा था। हालांकि अनुपमा की मां ने एक इंटरव्यू में इस बात को इनकार कर दिया कि दोनों की शादी हो रही है। उन्होंने इस दावों को पूरी तरह खारिज किया था कि उनकी बेटी बुमराह से शादी कर रही है। 

मनोरमा ऑनलाइन से बात करते हुए अनुपमा की मां सुनीता ने बुमराह और अपनी बेटी के रिश्ते की बात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पता है कि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं हैं लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है। 

सुनीता ने साफ किया था कि ऐसी खबरें इसलिए उड़ीं क्योंकि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल