1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली बोले ''अच्छा हुआ शोएब अख़्तर को फ़ेस नहीं किया'', जानें फिर शोएब ने क्या कहा

कोहली बोले ''अच्छा हुआ शोएब अख़्तर को फ़ेस नहीं किया'', जानें फिर शोएब ने क्या कहा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 06, 2017 11:05 am IST,  Updated : Nov 06, 2017 11:05 am IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व फ़ास्ट बॉलरर शोएब अख़्तर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और शोएब ने जवाब में उससे भी बड़ा बयान दे डाला.

kohli, akhtar- India TV Hindi
kohli, akhtar

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व फ़ास्ट बॉलरर शोएब अख़्तर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और शोएब ने जवाब में उससे भी बड़ा बयान दे डाला. कोहली ने कहा कि अच्छा हुआ कि उन्होंने शोएब अख़्तर को फ़ेस नहीं किया। इस पर अब शोएब अख़्तर ने जवाब दिया है. शोएब कहा है कि अच्छा हुआ कि कोहली जब बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो मैं बॉलिंग नहीं कर रहा था। 

शोएब ने आगे लिखा, ''यह एक मज़ाक था, वैसे कोहली एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं. उनके ख़िलाफ़ बॉलिंग करना एक बड़ा कॉन्टेस्ट होता। यह जवाब शोएब अख्तर ने ट्विटर पर दिया।

इसके बाद ट्विटर यूज़र्स मैदान में कूद पड़े.  @Langer_Mayanti ने लिखा कि कोहली ने मज़ाक में बोल क्या दिया तूने तो सिरीअस्ली ले लिया। ख़ुद की तारीफ़ ख़ुद करेगा. @Mathan4u ने लिखा कि कोहली ने देखा था कि किस तरह शोएब ने सोरभ गांगुली की पसलियां तोड़ी थीं, इसीलिए ऐसा कहा. @AkAnayat शोएब ने पहली बॉल पर ही लिटिल मास्टर को क्लीन बोल्ड किया था. @FarahNaz2016 ने लिखा कि आपकी बोलिंग बहुत ग़ज़ब की थी. हम दुआ करते हैं कि आप बहुत लंबे समय तक खेलें. @jayprakash2900 ने लिखा कि शोएब भाई आप ग्रेड बोलर हो और हमेशा रहोगे.

@syedhozaifa98 ने लिखा कि वहा विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं. उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता है. और हां वो यह भी जानते हैं कि आप वर्ल्ड क्लास बॉलर हो. @jibransd ने लिखा कि शोएब भाई आपका किसी से मुकाबला नहीं, आप ग्रेट हो, आपका मुकाबला ख़ुद से है. @Tusharboy9 ने लिखा कि बिगेस्ट कॉन्टेस्ट तो केवल शोएब और सचिन का था. @Muhamma33605838 ने लिखा कि शोएब भाई आप क्रिकेट के इतिहास में रियल किलर हैं. यह कोहली का लक है कि वह तुम्हारी बोलिंग को फेस नहीं कर सकते हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल