1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के सिक्स पैक ऐब्स देख हैरान हुए युवराज सिंह, किया ये कमेंट

जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के सिक्स पैक ऐब्स देख हैरान हुए युवराज सिंह, किया ये कमेंट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 22, 2019 11:36 am IST,  Updated : Aug 22, 2019 11:38 am IST

जसप्रीत बुमराह ने भी इस मस्ती भरे माहौल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें विराट कोहली और बुमराह शर्ट लैस नजर आ रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली Image Source : JASPRIT BUMRAH INSAGRAM

भारतीय टीम वेस्टइंडीज को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में चुनौती देने के लिए एकदम तैयार है। टीम इंडिया को मेजबानों के साथ 22 अगस्त यानी आज से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है और इस टेस्ट सीरीज से दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज करेगी। पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ समुद्र किनारे मस्ती करते दिखे।

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें टीम के कई खिलाड़ियों के साथ सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद थे। वहीं अब भारतीय टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने भी इस मस्ती भरे माहौल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें विराट कोहली और बुमराह शर्ट लैस नजर आ रहे हैं।

दोनों ही खिलाड़ी अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और तस्वीर में दोनों ही खिलाड़ियों के सिक्स पैक ऐब्स दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा था "विराट कोहली और टीम के साथ धूप सेकते हुए।"

 जब इस तस्वीर पर भारतीय पूर्व खिलाड़ी और सिंक्स किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह की नजर पड़ी तो वो हैरान रह गए। बुमराह की इस तस्वीर पर युवराज सिंह ने कमेंट किया "ओहो फिटन आइडल"

युवराज सिंह बुमराह की फोटो पर कमेंट करते हुए
Image Source : SCREEN GRAB BUMRAH POSTयुवराज सिंह बुमराह की फोटो पर कमेंट करते हुए 

उल्लेखनीय है, टीम इंडिया ने इस दौरे पर मेजबानों को टी20 और वनडे सीरीज में मात दी है। अब टीम इंडिया की नजर इस विजय रथ को जारी रखते हुए टेस्ट सीरीज फतह करने पर होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल