1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली-रोहित मतभेद पर बोले कपिल, मैदान के अंदर प्रतिबद्धता ज्यादा अहम

कोहली-रोहित मतभेद पर बोले कपिल, मैदान के अंदर प्रतिबद्धता ज्यादा अहम

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2019 11:05 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 11:05 pm IST

कपिल ने कहा,‘‘मैदान के बाहर मतभेद हो सकते हैं लेकिन यह निर्भर करता है कि आप मैदान पर कैसा खेलते हो। हर किसी को इसी पहलू को देखना चाहिए।’’

विराट कोहली और रोहित शर्मा- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। पूर्व कप्तान कपिल देव ने गुरूवार को कहा कि कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच ‘मैदान के बाहर मतभेद हो सकते हैं लेकिन जब तक मैदान के भीतर उनकी प्रतिबद्धता शत प्रतिशत होती है तो ये सब मायने नहीं रखना चाहिए।

भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद कोहली और शर्मा के बीच कथित मतभेदों की खबरें आ रही थी। हालांकि सोमवार को रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान ने इसे खारिज किया था।

कपिल ने कहा,‘‘मैदान के बाहर मतभेद हो सकते हैं लेकिन यह निर्भर करता है कि आप मैदान पर कैसा खेलते हो। हर किसी को इसी पहलू को देखना चाहिए।’’

कपिल और सुनील गावस्कर के बीच उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते 80 के मध्य में सुर्खियां हुआ करते थे। कपिल ने कहा,‘‘मैदान के बाहर, सोचने का तरीका अलग हो सकता है, आप चीजों को कैसे देखते हो, यह अलग हो सकता है। लेकिन जब आप खेलते हो तो तब एक ही लक्ष्य होता है कि हम मैच कैसे जीत सकते हैं। यही अहम है। राय में मतभेद का मतलब यह है कि आप किसी को नीचे खींच रहे हो।’’

उन्होंने मीडिया से भी अपनी रिपोर्टिंग में जिम्मेदार होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,‘‘आपको अपना काम करना होता है। थोड़ा बहुत तो आप भी अफवाह बनाने में मदद करते हो ना।’’

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल