1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, बिना किसी छेड़छाड़ के कराना चाहते आईपीएल का आयोजन

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, बिना किसी छेड़छाड़ के कराना चाहते आईपीएल का आयोजन

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 03:27 pm IST

कोविड-19 महामारी के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था। 

IPL, Indian Premier League, KKR, Kolkata Knight Riders, Venky Mysore, Coronavirus, COVID-19, T20 Wor- India TV Hindi
IPL 2020 Image Source : TWITTER/IPL

कोलकाता नाइटराइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर का कहना है कि कोरोना वायरस से प्रभावित कैलेंडर में जगह बनाने के लिये इंडियन प्रीमियर लीग के प्रारूप में किसी भी तरह की ‘छेड़छाड़’ उन्हें स्वीकार्य नहीं होगी। मैसूर ने गुरूवार को दावा किया कि सभी फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि यह टूर्नामेंट अपने पूर्ण स्वरूप में आयोजित हो। 

कोविड-19 महामारी के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था। अब भी चीजें स्पष्ट नहीं हैं कि इसे इस साल आयोजित किया जायेगा या नहीं, लेकिन ट्वेंटी20 विश्व कप को लेकर चल रही अनिश्चितता के कारण अक्टूबर-नवंबर में एक विंडो बनने की संभावना लग रही है। 

मैसूर ने वर्चुअल प्रेस कांफेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘एक चीज जो मैं महसूस करता हूं और हम इस बारे में काफी शिद्दत से महसूस करते हैं कि हमें आईपीएल के प्रारूप में कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। ’’ 

उन्होंने पश्चिम बंगाल में अम्फान और कोविड-19 राहत कार्य के लिये केकेआर सहायता वाहन लांच करने के मौके पर कहा, ‘‘इसका प्रारूप काफी काफी विशेष है। मुझे लगता है कि सभी का विचार यही है कि हमें यह टूर्नामेंट पूर्ण प्रारूप में आयोजित करना चाहिए, इसमें उतने ही संख्या के मैच होने चाहिए और सभी खिलाड़ी इसका हिस्सा बनें। ’’ 

ऐसे भी सुझाव आ रहे हैं कि आईपीएल को विदेशी खिलाड़ियों के बिना आयोजित किया जा सकता है क्योंकि कई देशों ने यात्रा संबंधित पाबंदियां लगायी हुई हैं और इसके मैचों की संख्या कम कर दी जाये ताकि यह छोटी विंडो में पूरा हो जाये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल